Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Roorkee: Assistive device distribution program; faces of differently-abled individuals lit up with joy upon receiving tricycles
{"_id":"6a356772cf8f0ebf9c0c8a7b","slug":"video-roorkee-assistive-device-distribution-program-faces-of-differently-abled-individuals-lit-up-with-joy-upon-receiving-tricycles-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम, ट्राईसाइकिल पाकर खुशी से खिल उठे दिव्यांगजनों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम, ट्राईसाइकिल पाकर खुशी से खिल उठे दिव्यांगजनों के चेहरे
सिविल अस्पताल रुड़की स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) में शुक्रवार को आयोजित सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के उपकरण पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और विशिष्ट अतिथि दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए। इस दौरान 16 बैटरी संचालित ट्राईसाइकिल, 141 व्हीलचेयर, 141 कानों की मशीन, 30 वॉकर और 141 सपोर्ट बेल्ट वितरित की गईं। उपकरण प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जाहिर कर कहा कि इससे रोजाना जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वहीं, देशराज कर्णवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। आईओसीएल के चीफ जनरल मैनेजर एवं रीजनल हेड शरद अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों की जीवन शैली का अच्छा बनाने के लिए यह इंडियन ऑयल की ओर से सहायता उपकरण वितरण किए जाने का एक मिशन और उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों की मदद के लिए आगे भी जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।