फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Meritorious students and senior members of the Tyagi community will be felicitated on October 25

Roorkee News: 25 अक्तूबर को सम्मानित होंगे त्यागी समाज के मेधावी छात्र और वरिष्ठजन

Mon, 28 Sep 2026 05:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students and senior members of the Tyagi community will be felicitated on October 25
त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की की कार्यकारिणी की बैठक कृष्णा नगर में आयोजित की गई। इसमें 25 अक्तूबर को समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि सम्मान समारोह 25 अक्तूबर को अपराह्न चार बजे से बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्कि धाम आश्रम, संभल (उत्तर प्रदेश) के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम शामिल होंगे। बैठक में सभी क्षेत्र प्रभारियों से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित करने का आग्रह किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य व्यावसायिक परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं और 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठजनों के नाम 20 अक्तूबर तक समिति के पास उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में संरक्षक जेडी त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, नवीन त्यागी, अरुण त्यागी, ब्रिजेश त्यागी फौजी, नंदकिशोर त्यागी, विकास त्यागी, शिव कुमार त्यागी, अनुराग त्यागी, संदीप त्यागी, प्रीभोज त्यागी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed