फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If she doesn't become mine, I will throw a flammable substance on her face

Roorkee News: मेरी नहीं हुई तो चेहरे पर फेंक दूंगा ज्वलनशील पदार्थ

Mon, 28 Sep 2026 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
If she doesn't become mine, I will throw a flammable substance on her face
ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की धमकी से डरी एक महिला ने रामपुर चुंगी निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि युवक लंबे समय से उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। आरोप है कि एक दिन पहले उसका मोबाइल भी छीन लिया गया।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसका पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अकेली रह रही है और घरों में खाना बनाकर गुजर बसर करती है। आरोप है कि इसी दौरान रामपुर चुंगी निवासी युवक उसके संपर्क में आया और उस पर विवाह करने के लिए लगातार दबाव बनाने लगा। महिला ने जब उसकी बात मानने से इन्कार किया तो आरोपी कथित तौर पर उसे परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को वह किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ता रोक लिया और उसके ऊपर किसी पदार्थ को फेंकने का प्रयास किया। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने उससे शादी नहीं की तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed