फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused in double murder case evades police arrest

Roorkee News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 28 Sep 2026 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Accused in double murder case evades police arrest
झबरेड़ी गांव में दोहरे हत्याकांड के मामले में तीसरे दिन भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। वहीं गांव में मृत युवती व युवक की रस्म पगड़ी पुलिस की मौजूदगी में बहुत ही गमगीन माहौल में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव में शनिवार को आरोपी अमन पर पहले पड़ोसी युवक सूरज व बाद में उसी दौरान सगी बहन रूपा को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदाज को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने उसी दिन आरोपी अमन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन

घटना को तीन दिन बीत गए है लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। गांव का एक पक्ष पुलिस की गतिविधियों की अपडेट दाएं बाएं से लेने में लगा हुआ है। दूसरा पक्ष आरोपी की गिरफ्तारी होने की जानकारी ले रहा है। झबरेड़ी गांव में घटना के तीसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार को मृत युवती व सूरज की रस्म पगड़ी हुई। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दिनरात लगी हुई हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed