{"_id":"6abb9bc6bb47501e6803a964","slug":"video-asha-workers-protested-demanding-honorarium-and-incentives-in-pithoragarh-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय और प्रोत्साहन राशि की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय और प्रोत्साहन राशि की मांग पर किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़ जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय, प्रोत्साहन राशि और अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और जल्द मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार करते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा ने कहा कि राज्य सरकार ने 2021 में 11,500 रुपये मानदेय देने का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि और एनएचएम का बजट बढ़ाने की मांग की।धरने में कमला भट्ट, कविता पांडे, मोहनी देवी, हेमा मेहता और हंसी जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
वहीं, गंगोलीहाट में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 2023 से पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर रोष जताया और शीघ्र भुगतान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा, उपाध्यक्ष ममता देवी, मुन्नी देवी और कमला बिष्ट शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।