फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jhulaghat road reopens after 37 hours; relief follows

Pithoragarh News: 37 घंटे बाद खुली झूलाघाट सड़क, मिली राहत

Wed, 30 Sep 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jhulaghat road reopens after 37 hours; relief follows
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। आखिरकार 37 घंटे बाद पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर आवाजाही शुरू हुई। यातायात बहाल होने से क्षेत्र के लोग जरूरी काम से बाहर निकल सके।
विज्ञापन

दरअसल, नेपाल सीमा पर झूलाघाट कस्बे सहित आसपास के 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क जामिरपानी के पास बोल्डर और मलबा गिरने से बीते सोमवार सुबह करीब नौ बजे बंद हो गई थी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों का जरूरी काम से जिला मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया था। पहाड़ी से बोल्डर गिरने बंद हुए तो लोनिवि ने बुधवार दोपहर को काम शुरू किया। बमुश्किल शाम चार बजे मलबा और बोल्डर हटाकर सड़क पर आवाजाही सुचारू कराई गई इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने मौके पर पहुंचकर लोनिवि को सड़क के दोनों तरफ चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे, कानूनगो जीवन लाल वर्मा, लोनिवि की जेई दीपा बोहरा, भूपेंद्र प्रसाद, मनोज धरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed