फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicles to reach remote villages of Namik and Bhadeli in Munsiyari; roads to be constructed

Pithoragarh News: मुनस्यारी के दूरस्थ गांव नामिक, भदेली तक पहुंचेंगे वाहन, बनेंगी सड़कें

Wed, 30 Sep 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles to reach remote villages of Namik and Bhadeli in Munsiyari; roads to be constructed
पिथौरागढ़। आखिरकार मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ गांव नामिक और भदेली तक सड़क पहुंचने की उम्मीद जगी है। दोनों गांवों को जोड़ने के लिए सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। लोनिवि जल्द सर्वे, डीपीआर तैयार कर इसे शासन को भेजेगा।
विज्ञापन

मुनस्यारी के दूरस्थ गांव नामिक और भदेली तक सड़क न पहुंचने से यहां की दो हजार से अधिक आबादी दुश्वारियां झेल रही है। ग्रामीणों के लिए पैदल सफर करना मजबूरी है। यहां तक कि बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना नियती बना है। लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। आखिरकार उनकी आवाज सिस्टम के कानों तक पहुंची है। दोनों गांवों को जोड़ने के लिए सड़क को स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। लोनिवि जल्द सड़कों का सर्वे कर डीपीआर शासन को भेजेगा।
विज्ञापन

-----------
आलू और राजमा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं गांव
पिथौरागढ़। हिमालय के नजदीक बसे नामिक और भदेली गांव आलू और राजमा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। गांवों में आलू और राजमा का उत्पादन तो खूब होता है। सड़क न होने से ग्रामीणों के लिए इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना मुश्किल है। मजदूरों के भाड़े में अधिक खर्च होने से किसानों का इन उत्पादों का उचित दाम भी नहीं मिल रहा है। सड़क बनने के बाद किसान आलू-राजमा को आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे और उन्हें इनकी उचित कीमत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नामिक और भदेली तक सड़क को स्वीकृति मिली है। जल्द सर्वे कर इनकी डीपीआर तैयार की जाएगी।
-अजय थपलियाल, ईई, लोनिवि, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed