फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Brainstorming on making educational activities effective

Pithoragarh News: शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर मंथन

Wed, 30 Sep 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on making educational activities effective
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सेना छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में विद्यालय प्रबंध समिति (वीएमसी) की बैठक हुई। इसमें विद्यालय की शैक्षिक और अन्य गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बनबसा सेना छावनी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह ने की। प्राचार्य चंदन सिंह पिलखवाल ने विद्यालय की उपलब्धियों की रिपोर्ट दी। इसमें शैक्षिक उपलब्धियों, बोर्ड परिणामों और सहशैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। इंटरैक्टिव पैनल्स, स्वच्छता अभियान और डिजिटल शिक्षा पर भी विचार किया गया। अध्यक्ष ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए अभिभावक शिक्षक सहभागिता बढ़ाने पर भी बल दिया। वरिष्ठ शिक्षक दिनेश आर्या ने आभार व्यक्त किया। यहां सेना छावनी स्थित 6 डोगरा रेजीमेंट के द्वितीय कमान अधिकारी ले. कर्नल प्रशांत कुमार वर्मा, सीआईएसएफ के एसी राजेश कुमार, एमईएस के जेई विनय, पूर्व प्रधानाचार्य बीडी उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed