{"_id":"6abc149132dda0f9b80f4dc0","slug":"guest-teacher-caught-drinking-alcohol-with-his-own-students-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147371-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अपने ही विद्यार्थियों संग शराब पीता पकड़ा गया अतिथि शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अपने ही विद्यार्थियों संग शराब पीता पकड़ा गया अतिथि शिक्षक
Wed, 30 Sep 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट विद्यालय के एक अतिथि शिक्षक को अपने ही चार विद्यार्थियों के साथ शराब पीते हुए पकड़ा गया है। यह घटना तब सामने आई जब अभिभावकों ने देर रात बच्चों को गेस्ट हाउस में शिक्षक के साथ पाया। पुलिस ने शिक्षक अजय सिंह को माफीनामे और 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को जामिरपानी के पास पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क बोल्डर गिरने से बंद हो गई थी। इस कारण अटल उत्कृष्ट विद्यालय में तैनात अतिथि शिक्षक अजय सिंह अपने घर रई नहीं लौट सका। झूलाघाट में रुकने के बाद उसने रात में अपने चार विद्यार्थियों को एक गेस्ट हाउस में बुलाया। जब देर रात तक बच्चे घर नहीं लौटे तो अभिभावकों को शक हुआ और वे गेस्ट हाउस पहुंच गए। भीतर उन्होंने शिक्षक और बच्चों को साथ बैठकर शराब पीते हुए देखा। कुछ जागरूक लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली में दी। कोतवाल संजीव कुमार ने टीम भेजकर मामले की पुष्टि की और शिक्षक को कोतवाली ले आए। शिक्षक को रात भर कोतवाली में रखा गया और अगले दिन सुबह माफीनामा लिखवाकर 20 हजार रुपये के मुचलके पर छोड़ा गया।
घटना से अभिभावक दंग
अतिथि शिक्षक के इस कृत्य की जानकारी पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई है। अन्य अभिभावक भी इस घटना से दंग रह गए हैं। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को शिष्टाचार और व्यसनों से दूर रहने का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक को स्वयं शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। अपने ही विद्यार्थियों को नशे के दलदल में धकेलना एक गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
गुरु-शिष्य रिश्ते पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाज में शिक्षक को भगवान के समान माना जाता है जो विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाता है। ऐसे में एक शिक्षक की ओर से अनैतिकता का पाठ पढ़ाना अस्वीकार्य है। यह मामला पूरे क्षेत्र में गहन चर्चा का विषय बना हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -
झूलाघाट जीआईसी में अतिथि शिक्षक के विद्यार्थियों संग शराब पीने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़