फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Results in Tanakpur could not be declared until late at night due to allegations of bogus voting

Pithoragarh News: टनकपुर में फर्जी मतदान के आरोप के चलते देर रात तक परिणाम जारी नहीं हो सके

Wed, 30 Sep 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Results in Tanakpur could not be declared until late at night due to allegations of bogus voting
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर महाविद्यालय में एबीवीपी के फर्जी मतदान के आरोप के चलते परिणाम घोषित नहीं किए जा सके। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के ध्यान सिंह बोहरा को 499 मत मिले जबकि एबीवीपी के सुमति सिंह नायक को 484 मत पड़े। ध्यान सिंह 15 मतों से विजयी हो गए। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस भी निकाल दिया। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जीत का अंतर कम होने पर रीकाउंटिंग की मांग के लिए हंगामा काटा। ऐसे में अन्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा भी नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी रहा। महाविद्यालय में उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जीत दर्ज की जबकि एबीवीपी के खाते में संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की सीट एबीवीपी की झोली में आई।
विज्ञापन

महाविद्यालय में मंगलवार को 1172 में 986 छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के संदीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहन गड़कोटी को 59 मतों से हराया। संदीप को 453, रोहन को 394 और तीसरे प्रत्याशी साहिल महर को 95 मत पड़े। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की रितिका 47 मतों से विजयी रहीं। एबीवीपी की वंदना गुप्ता को 447, रितिका को 494 मत पड़े।
विज्ञापन

सचिव पद पर एनएसयूआई के सुशील जोशी 12 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 476 मत पड़े। जबकि एबीवीपी के वंश वर्मा को 464 मत पड़े। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की रिया शर्मा ने 56 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 501 और एनएसयूआई की लक्षिता जोशी को 445 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की नीतू बिष्ट ने 334 मतों से जीत दर्ज की। नीतू को 646 और एनएसयूआई की प्रत्याशी मुस्कान को 312 मत पड़े। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की बबीता ने 101 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 516 और एबीवीपी प्रत्याशी निर्मला महराना 415 मत पड़े। डॉ. अनुपमा तिवारी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ निहारिका सेमवाल, तहसीलदार पिंकी आर्या मौजूद रहे।


फर्जी वोट पड़ने का आरोप, एबीवीपी का चलता रहा हंगामा
टनकपुर महाविद्यालय में एबीवीपी ने फर्जी वोट पड़ने का आरोप लगा एबीवीपी के कार्यकर्ता देर रात तक हंगामा करते रहे। वह जबरन मतगणना स्थल में घुस आए। किसी तरह पुलिस ने उन्हें बाहर किया। इसके बाद वह परिसर में धरने पर बैठ गए। मतगणना संपन्न होने पर एबीवीपी के प्रत्याशी सुमित सिंह नायक 15 मतों पीछे थे। मतों का अंतर कम होने पर उन्होंने रीकाउंटिंग की मांग की। मतगणना स्थल पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित नायक, समर्थक राजेंद्र सिंह राजू, दीपक पांडे, प्रियांशु कोहली, मिलन सिंह, सनी यादव आदि धरने पर बैठ गए। कई देर तक हंगामा चला। उन्होंने कहा कि पहले वह 10 मतों पीछे थे, फिर 15 से। उन्हें हराया गया है। ऐसे में रीकाउंटिंग की जानी चाहिए। इसके बाद चुनाव अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि लिंगदोह सिफारिशों के अनुसार तीन वोट से अधिक का अंतर होने पर रीकाउंटिंग नहीं की जाती है। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने उन्हें मुख्य प्रवेश द्वार की रिकॉर्डिंग दिखाई। इसमें कुछ संदिग्ध कॉलेज में प्रवेश करते दिखाई दिए, इसके बाद हंगामा और तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed