{"_id":"6ace2d02d62eca77e204a9ac","slug":"video-srinagar-nuts-and-bolts-of-crash-barriers-missing-on-the-kirtinagar-badiyargarh-motor-road-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर के नट-बोल्ट गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर के नट-बोल्ट गायब
कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर सेंद्री से करीब दो किलोमीटर पहले सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर के नट-बोल्ट गायब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने करीब 60 मीटर क्षेत्र में क्रैश बैरियर के नट-बोल्ट गायब देखे और इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी।सेंद्री निवासी बलवीर सिंह पुंडीर , यशवीर सिंह, रणवीर सिंह, भीम सिंह और अजय मंगलवार सुबह श्रीनगर आ रहे थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर पर पड़ी। पास जाकर देखने पर करीब 60 मीटर तक नट-बोल्ट गायब मिले। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने बैरियर के हिस्से चोरी करने का प्रयास किया है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है।ग्रामीणों का कहना है कि क्रैश बैरियर सड़क सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके साथ छेड़छाड़ से दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।