{"_id":"6aeeda855e3815b7ea0763b9","slug":"video-paurifirecracker-stalls-set-up-at-gnti-ground-in-srinagar-crowds-flock-to-make-purchases-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में जीएनटीआई मैदान में सजीं पटाखों की दुकानें, खरीदारी को उमड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में जीएनटीआई मैदान में सजीं पटाखों की दुकानें, खरीदारी को उमड़ रहे लोग
दीपावली को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। जीएनटीआई मैदान में पटाखों की दुकानें सज गई हैं, जहां लोग आतिशबाजी की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में आतिशबाजी की बिक्री के लिए जीएनटीआई मैदान को निर्धारित किया गया है।
पिछले कुछ वर्षों से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्र में पटाखों की दुकानें लगाने के बजाय जीएनटीआई मैदान में ही दुकानें लगाई जा रही हैं। इससे बाजार में भीड़भाड़ और आतिशबाजी से होने वाले संभावित हादसों का खतरा कम करने का प्रयास किया जा रहा है। दीपावली को देखते हुए मैदान में लगी दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है और लोग अपनी पसंद के पटाखे खरीद रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।