{"_id":"6abac16bec57d2624b04d789","slug":"video-public-meeting-program-in-champawat-district-auditorium-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश
चंपावत जिला सभागार में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने 95 शिकायतें और आवेदन रखे। इनमें फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़, सोलर लाइट, प्रधानमंत्री आवास, आपदा से क्षतिग्रस्त भवन का मुआवजा, सुरक्षा दीवार, सड़क, पेयजल, राशन कार्ड, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
डीएम मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने और इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जनता मिलन में ग्राम पल्सों के गिरिधारी राम ने फसल सुरक्षा के लिए घेरबाड़ और सोलर लाइट लगाने, न्याड़ी के रमेश चंद्र थ्वाल ने चेनलिंक तारबाड़, ग्राम बाड़ासुसेरा के सोबन सिंह ने आपदा से क्षतिग्रस्त भवन का मुआवजा, सोलर लाइट और ग्राम मौराड़ी के चंद्रमणि जोशी ने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़ लगाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।