{"_id":"6ad37eef8300354a600b42be","slug":"video-ministerial-staff-staged-a-protest-and-sit-in-after-boycotting-work-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने, कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की चमोली शाखा से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार का धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया है। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया।
शाखा अध्यक्ष राकेश नेगी और महामंत्री गिरिजा प्रसाद कोठियाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने एक सभा की। उन्होंने लंबित कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय या विभाग का दर्जा देने, कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से स्नातक करने और वेतनमान संशोधित करने की मांग की गई है। इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को तहसीलदार का लिंक अधिकारी घोषित करने, पदोन्नति के लिए कलेक्ट्रेट संवर्ग में 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने, वरिष्ठ एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के रिक्त पदों पर समय से पदोन्नति करने तथा पारस्परिक और निजी अनुरोध के आधार पर लंबित स्थानांतरण प्रकरणों का निस्तारण करने की मांग उठाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।