{"_id":"6ad37f4fbfb7013a1702e60a","slug":"six-cadets-selected-for-rdc-chamoli-news-c-5-1-drn1019-1092634-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छह कैडेट्स आरडीसी के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छह कैडेट्स आरडीसी के लिए चयनित
विज्ञापन
डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अक्तूबर में तीन महत्वपूर्ण शिविरों में भाग लिया। इनमें से छह कैडेट्स का चयन गणतंत्र दिवस शिविर 2027 के अगले चरण के लिए हुआ है।
महाविद्यालय के पंद्रह कैडेट्स ने 1 से 10 अक्तूबर 2026 तक देहरादून में इंटर-यूनिट प्रतियोगिता शिविर में हिस्सा लिया। इस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंशुल, स्वयंराज, खुशबू, आशीष गैरोला, मयंक और अमीषा का चयन इंटर-ग्रुप प्रतियोगिता शिविर के लिए हुआ। यह शिविर 26 अक्तूबर 2026 से आयोजित होगा। तीन अन्य कैडेट्स ने पिथौरागढ़ में रॉक क्लाइंबिंग एवं प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। वहीं महाविद्यालय के तीन अन्य कैडेट्स ने 1 से 12 अक्तूबर 2026 तक त्रिपुरा में विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह और एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट नरेन्द्र पंघाल ने सभी कैडेट्स को बधाई दी। संवाद
राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वच्छता अभियान
कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर कचरा हटाया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. षष्ठी बल्लभ मिश्रा, डॉ. नेहा तिवारी, प्रमिला आदि उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष सुनील सिंह तथा एनएसएस के पूर्व स्वयंसेवी अंशुल, सौरभ एवं सलोनी ने भी इस अभियान में भाग लिया। शिविर ने विद्यार्थियों में श्रमदान, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया। संवाद