{"_id":"6ad37ead0e007d1bcc0c6caa","slug":"video-bktc-ceo-who-had-arrived-for-talks-was-sent-back-empty-handed-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वार्ता के लिए आए बीकेटीसी के सीईओ को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों का वन टाइम सेटलमेंट और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बदरीनाथ मंदिर के सामने धरना दिया। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता, शासन स्तर पर चल रही कार्रवाई और बीकेटीसी की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित विभिन्न कार्यालयों में धरने पर बैठे कर्मचारियों को भी स्थिति से अवगत कराया। केदारनाथ धाम के कर्मचारियों से ऑनलाइन वार्ता भी की गई। मगर कर्मचारी लिखित आश्वासन देने पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
श्री बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी और महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी ने धरना स्थल पर पहुंचकर अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।