{"_id":"6a9291d33e70c86626035241","slug":"video-neurosurgery-camp-organized-georgian-hospital-mla-sunil-patel-inaugurates-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जॉर्जियन हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी कैंप का आयोजन, विधायक सुनील पटेल ने किया उद्घाटन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉर्जियन हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी कैंप का आयोजन, विधायक सुनील पटेल ने किया उद्घाटन, VIDEO
पहड़िया स्थित जॉर्जियन हॉस्पिटल में आयोजित न्यूरोसर्जरी कैंप का उद्घाटन विधायक सुनील पटेल ने किया। कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। पूरे दिन चले इस कैंप में करीब 150 से 200 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कैंप में मुख्य रूप से रीढ़ की हड्डी, मस्तिष्क और नसों से जुड़ी बीमारियों से परेशान मरीजों का परीक्षण किया गया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और उपचार दिया गया, साथ ही आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। मरीजों को दवाइयों, इलाज और हेल्थ चेकअप पर विशेष छूट की सुविधा भी दी गई।
जॉर्जियन हॉस्पिटल पूर्वांचल में न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। यहां डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले न्यूरोसर्जन डॉ. नंदजी सिंह की विशेषज्ञता में ब्रेन और स्पाइन से संबंधित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को ब्रेन, स्पाइन और नसों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर सही चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना है।
कैंप को सफल बनाने में अस्पताल की पूरी टीम, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा। अस्पताल की ओर से सभी मरीजों, उनके परिजनों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता और न्यूरोसर्जरी कैंप के माध्यम से लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की बात कही गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।