{"_id":"6b019e560126d04d7507fae1","slug":"video-grand-annual-adornment-kaudi-mata-sister-of-kashi-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी की बहन कौड़ी माता का भव्य वार्षिक श्रृंगार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की बहन कौड़ी माता का भव्य वार्षिक श्रृंगार, VIDEO
धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्राचीन कौड़ी माता मंदिर में वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में माता की विशेष मंगला आरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मनीष तिवारी ने बताया कि कौड़ी माता को भगवान श्री काशी विश्वनाथ की बहन के रूप में पूजा जाता है।
माता की दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। मान्यता है कि काशी यात्रा के दौरान कौड़ी माता के दर्शन करने से यात्रा का पुण्य फल पूर्ण होता है। माता को कौड़ी अर्पित करने की भी विशेष धार्मिक परंपरा है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।