Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2026: Varanasi Hotel Suites Cost ₹4 Lakh, Cruise Packages Touch ₹5 Lakh

यूपी: देव दिवाली पर काशी में ठहरना हुआ शाही, अब गंगा किनारे के सुइट चार लाख, क्रूज का पैकेज पांच लाख तक

Sun, 22 Nov 2026 12:13 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 22 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

देव दिवाली पर काशी में ठहरना महंगा हो गया है। गंगा किनारे के सुइट 4 लाख और क्रूज का पैकेज पांच लाख तक पहुंच गया है। सामान्य होम स्टे सात हजार में मिल रहे हैं, होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह फुल हैं। होटल उद्योग से लेकर क्रूज-रेस्टोरेंट तक से 500 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा।

विज्ञापन
Dev Deepawali 2026: Varanasi Hotel Suites Cost ₹4 Lakh, Cruise Packages Touch ₹5 Lakh
Dev Deepawali - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देव दिवाली पर काशी के होटलों में ठहरना और घाट किनारे से दीपोत्सव देखना किसी राजशाही ठाठ से कम नहीं है। 24 नवंबर को होने वाले इस विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के लिए काशी पूरी तरह हाउसफुल हो चुकी है। 
विज्ञापन


गंगा किनारे हेरिटेज होटलों के प्रीमियम सुइट का किराया 4 लाख रुपये तक पहुंच गया है। क्रूज के विशेष पैकेज पांच लाख रुपये तक में बुक हुए हैं। आलम यह है कि शहर के सभी छोटे-बड़े होटल, लॉज और गेस्ट हाउस पहले ही पैक हो चुके हैं और आखिरी समय में आने वाले पर्यटकों के लिए सामान्य होम स्टे ही एकमात्र सहारा बचे हैं। 
विज्ञापन


इनका किराया भी सात हजार रुपये तक वसूला जा रहा है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता के मुताबिक, इस बार होटल उद्योग से लेकर क्रूज, नाव और रेस्टोरेंट तक से 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

होटल उद्योग पूरी तरह पैक, घाट किनारे के कमरों की भारी डिमांड

देव दिवाली की भव्यता को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे काशी की होटल उद्योग में जबरदस्त उछाल है। शहर के तारांकित होटलों से लेकर बजट होटल और धर्मशालाएं तक पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। 

 

कई महीने पहले ही एडवांस बुकिंग हो जाने के कारण अब कहीं भी कमरे खाली नहीं हैं। गंगा घाटों का सीधा और विहंगम नजारा दिखाने वाले हेरिटेज व लग्जरी होटलों के सुइट की कीमतें आसमान छू रही हैं। 

 

पर्यटक बालकनी से ही महाआरती और दीपों की जगमगाहट देखने के लिए एक रात के चार लाख रुपये तक खर्च करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। होटलों में जगह न मिलने के कारण पर्यटक होम स्टे और पेइंग गेस्ट की ओर रुख कर रहे हैं।

क्रूज और नावों पर भी 'शाही' खर्च, अब केवल बजड़ों का विकल्प

गंगा की लहरों पर सवार होकर दीपोत्सव देखने के लिए भी पर्यटकों ने मोटी रकम खर्च की है। प्रमुख क्रूज की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। लग्जरी क्रूज के विशेष पैकेज 3.5 लाख रुपये तक पहुंचे हैं।

इससे पहले ही 60 सीटों वाले अलकनंदा क्रूज को एक विदेशी समूह ने 5 लाख रुपये में और 100 सीटों वाले सैम मानिकशॉ क्रूज को 15 हजार रुपये प्रति यात्री (कुल 15 लाख रुपये) की दर से बुक कर लिया था। क्रूज का सफर शाम 5:30 से रात 9:30 बजे तक अधिकतम 4 घंटे का होगा।

वीवीआईपी के लिए रिजर्व विवेकानंद क्रूज

अलकनंदा क्रूजलाइन लिमिटेड के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि 100 सीटों वाला विवेकानंद क्रूज वीवीआईपी और 80 सीटों वाला भागीरथी क्रूज पर्यटन मंत्री और अधिकारियों के लिए रिजर्व रखा गया है। गंगोत्री क्रूज में भी रूम स्टे के साथ सामान्य बुकिंग पूरी तरह फुल है।

क्रूज फुल होने के कारण सारा दबाव नाव और बजड़ों पर आ गया है। इवेंट कंपनियों और पर्यटकों ने 15 हजार से तीन लाख रुपये तक में बजड़े बुक किए हैं, जबकि सामान्य नावों की बुकिंग भी एक लाख रुपये तक या पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed