Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali Pedestrian-only access 10 routes Kashi 57 parking sites three phase route diversions

देव दीपावली: काशी में 10 मार्ग पर सिर्फ पैदल आवाजाही, 57 पार्किंग स्थल, तीन चरण में रूट डायवर्जन; जानें डिटेल

Sun, 22 Nov 2026 11:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Nov 2026 11:26 PM IST
सार

देव दीपावली पर यातायात व्यवस्था के लिए शहर के 10 मार्गों पर केवल पैदल आवाजाही होगी। वाहनों के लिए 57 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। तीन चरणों में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रोडवेज बसों के लिए हरहुआ में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। राजघाट पुल पर पैदल और वाहनों, दोनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Dev Deepawali Pedestrian-only access 10 routes Kashi 57 parking sites three phase route diversions
वाराणसी में यातायात डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान ए, बी और सी लागू किया गया है। ग्रीन कॉरिडोर के साथ ही 57 पार्किंग स्थल, 10 मार्ग को नो व्हीकल जोन, पांच होल्डिंग एरिया, चार पहिया और बसों, वीवीआईपी के लिए अलग रूट डायवर्जन किए गए हैं। 

विज्ञापन


24 नवंबर की दोपहर एक बजे से प्लान प्रभावी होगा। सभी मालवाहक वाहनों, रोडवेज व निजी बसों का संचालन वाया रिंग रोड व एनएच-19 से होगा। शहर में संचालन प्रतिबंधित होगा। पड़ाव से वाया राजघाट पुल से नमो घाट की तरफ पैदल व वाहनों का संचालन नहीं होगा। काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसों का संचालन दोपहर 1 बजे से देर शाम तक हरहुआ पर निर्मित अस्थायी बस स्टेशन से होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि सभी एंबुलेंस, पास लगे हुए चार पहिया वाहन, टेंपो ट्रेवलर, बस आदि (नमो घाट पार्किंग तक) महत्वपूर्ण वाहनों का संचालन प्लान ए, बी व सी की दशा में भी प्रतिबंधित नहीं रहेगा। पास लगे वाहन हरहुआ, गिलट बाजार, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहा होकर नमो घाट जाएंगे और लहरतारा चौराहा से कैंट ओवरब्रिज से नमो घाट पार्किंग तक जाएंगे। 

पड़ाव से वाया राजघाट पुल से नमो घाट की तरफ पैदल तथा वाहनों का संचालन बंद रहेगा। रामनगर जाने के लिए सामने घाट पुल पर दो पहिया व पैदल संचालन किया जाएगा। विश्वसुंदरी पुल व वाया रिंग रोड गंगापुल (रिंग रोड) पर सामान्य रूप से चंदौली-वाराणसी के बीच सभी वाहनों का संचालन मान्य होगा। वाराणसी रिंग रोड स्थित संदहा से वाया रिंग रोड हरहुआ होकर सिटी बस का संचालन होगा। सिटी बस संचालन के लिए अलग से योजना तैयार की गई है, जिस पर सिटी बस लगातार संचालित होगी।

विज्ञापन

देवदीपावली पर इन जगहों पर डायवर्जन
संदहा, आशापुर अंडरपास, हरहुआ (रिंग रोड), चांदपुर चौराहा की तरफ और शहर क्षेत्र में ऑटो, ई-रिक्शा संचालन एवं गति प्रतिबंध जोन की अलग से योजना तैयार की गई है, जिसपर अनुसार ऑटो व ई-रिक्शा संचालित होंगे। महानगर क्षेत्र में दबाव की दशा में चार पहिया वाहनों, दो पहिया वाहनों के संचालन पर प्लान ए व बी के अनुसार प्रतिबंध लगाया जाएगा। सामान्य रूप से चार पहिया वाहनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 57 पार्किंग स्थल बनाए गए है। भैंसासुर क्षेत्र के लिए (शहर क्षेत्र) के मच्छोदरी पार्किंग मैदान दो पहिया-50, चार पहिया-20, नेशनल इंटर कॉलेज, पीलीकोठी दो पहिया-100, चार पहिया-50, नगर निगम कूड़ाघर पार्किंग चार पहिया-150, काशी डिपो बस स्टेशन चार पहिया-150, भदऊ चुंगी के दाहिने तरफ रेलवे विभाग का मैदान दो पहिया-100, चार पहिया-20,

विज्ञापन

मैदागिन चौराहा क्षेत्र के लिए टाउनहाल पार्किंग मैदान दो पहिया-100, चार पहिया-50, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने दो पहिया-100, चार पहिया-35, क्वीन्स इंटर कॉलेज का मैदान दो पहिया-500, राजकीय आईटीआई कॉलेज वीसी आवास के पास दो पहिया-500, चार पहिया-50, चित्रकूट रामलीला मैदान, आयुर्वेदिक अस्पताल चार पहिया-50 वाहन, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान चार पहिया-200,

दशाश्वमेध क्षेत्र के लिए गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग दो पहिया-200 जय नारायण इंटर कॉलेज मैदान पार्किंग दो पहिया व चार पहिया-100, सनातन धर्म इंटर कॉलेज मैदान पार्किंग दो पहिया-200, मजदा पार्किंग दो पहिया-200, चार पहिया-200 16 बेनियाबाग पार्किंग दो पहिया-100, चार पहिया-500, सीएचएस स्कूल मैदान दो पहिया-100, चार पहिया-25, बंगाली टोला विद्यालय मैदान दो पहिया-100, एंग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज मैदान चार पहिया-100, एंग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज बाउंड्री के बगल में चार पहिया-100, द्वारिकाधीश मंदिर शंकुलधारा पोखरा के पास दो पहिया-200, चार पहिया-200

अस्सी व सामने घाट पुल की तरफ से घाट के लिए बीएचयू कैंपस, थाना लंका चार पहिया-200, बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क के दोनों तरफ दो पहिया-100, चार पहिया-100, सामने घाट से बाएं सनबीम स्कूल के बगल पार्किंग दो पहिया-100, चार पहिया-100, कृष्णा वाटिका शिवपूजन का प्लॉट सनबीम से आगे पार्किंग दो पहिया, चार पहिया-100, वीआईपी पार्किंग रविदास पार्क दो पहिया-50, चार पहिया-30, हरसेवानन्द स्कूल के ग्राउंड में, थाना लंका चार पहिया-200, लौटूबीर पार्किंग चार पहिया-200 29 गढ़वा घाट पार्किंग चार पहिया-200 30 काशी विद्यापीठ मैदान, थाना सिगरा आंधरापुल से आने वाले चार पहिया वाहन, एनईआर रेलवे मैदान, थाना सिगरा लहरतारा की तरफ के चार पहिया वाहन
 

-वरुणा / काशी / गोमती पार्किंग का नाम किस तरफ से आने वाले वाहन, प्लेटफार्म नं. 09 रेलवे की पार्किंग, कैंट कचहरी से आने वाले चार पहिया वाहन केंटोनमेंट एरिया, थाना कैंट कचहरी / इमलिया घाट से आने वाले चार पहिया वाहन छोटा कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान, थाना कैंट भोजूबीर / पांडेयपुर से आने वाले चार पहिया वाहन बड़ा कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान, थाना कैंट भोजूबीर पांडेयपुर से आने वाले चार पहिया वाहन यूपी कॉलेज ग्राउंड व कैंपस, थाना शिवपुर गिलट बाजार से आने वाले चार पहिया वाहन एल टी कॉलेज कैंपस पार्किंग, थाना कैंट भोजूबीर / पांडेयपुर से आने वाले चार पहिया वाहन पहड़िया मंडी, थाना लालपुर पांडेयपुर संदहा अंडरपास के तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन आशापुर हवेलिया रोड, थाना सारनाथ सिंहपुर अंडरपास के तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन तिलमापुर चौराहा, थाना सारनाथ संदहा / शंकरपुर अंडरपास से आने वाले चार पहिया वाहन शंकरपुर अंडरपास, सर्विस लेन, थाना चौबेपुर बलुआ घाट / संदहा से आने वाले वाहन गांधी इंटर कॉलेज गौरी कला, थाना चौबेपुर बलुआ घाट / संदहा से आने वाले चार पहिया वाहन संदहा चौराहा बालूमंडी के पास / सर्विस लेन, थाना चौबेपुर गाजीपुर / चौबेपुर के तरफ से आने वाले वाहन सारनाथ / सिंहपुर अंडरपास, सर्विस लेन, थाना सारनाथ चंदवक / मुनारी की तरफ से आने वाले वाहन सिंधौरा अंडरपास एवं सर्विस लेन, थाना सिंधौरा सिंधौरा के तरफ से आने वाले वाहन आजमगढ़ अंडरपास सर्विस लेन, थाना लालपुर आजमगढ़ के तरफ से आने वाले वाहन काशी कृषक कॉलेज व त्रि-स्तरीय सर्विस लेन, थाना बड़ागांव बाबतपुर के तरफ से आने वाले वाहन हरहुआ बस पार्किंग रामेश्वर लेन पार्किंग, थाना बड़ागांव रखौना के तरफ से आने वाले वाहन मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर, थाना रोहनिया प्रयागराज / भदोही के तरफ से आने वाले वाहन जगतपुर डिग्री / इंटर कॉलेज, थाना रोहनिया मोहनसराय के तरफ से आने वाले वाहन अखरी चौकी के पास खाली स्थान / सर्विस लेन, थाना रोहनिया मिर्जापुर / चुनार के तरफ से आने वाले वाहन बीएलडब्ल्यू एफसीआई रोड पार्किंग, थाना मंडुआडीह भिखारीपुर / लहरतारा के तरफ से आने वाले वाहन

-रामनगर क्षेत्र पार्किंग व्यवस्था के तहत पीएसी ग्राउंड, रामनगर दो पहिया-5000, रामबाग ग्राउंड, रामनगर चार पहिया-500, दो पहिया-5000, दुर्गामंदिर मैदान, रामनगर चार पहिया-15000, दो पहिया-38000, पंचवटी मैदान, रामनगर चार पहिया-3000, दो पहिया-5000, लंका मैदान, रामनगर चार पहिया-500, दो पहिया-2500

शहर की होल्डिंग एरिया
रामनगर क्षेत्र: दुर्गामंदिर, लंका मैदान
काशी जोन: संपूर्णानंद विश्वविद्यालय, बीएचयू कैंपस
वरुणा जोन: यूपी कॉलेज

सिटी बस संचालनर: संदहा वाया रिंग रोड आजमगढ़ अंडरपास से हरहुआ से गिलट बाजार से सेंट्रल जेल से फुलवरिया से लहरतारा चौराहा से भिखारीपुर से नरिया से बीएचयू तक तथा सेंट्रल जेल से अंबेडकर से मिंट हाउस से कैंट रेलवे स्टेशन तक।

जगतपुर डिग्री कॉलेज से चांदपुर चौराहा से लहरतारा चौराहा से कैंट अंडरब्रिज से कैंट रेलवे स्टेशन से चौकाघाट से सिटी स्टेशन से गोलगड्डा से लाट भैरव अंडरब्रिज से यू-टर्न लेकर वापस कैंट बस स्टेशन तक।

ऑटो व ई-रिक्शा संचालन: संदहा / आशापुर से कालीमाता मंदिर से पांडेयपुर चौराहा से लमही से आजमगढ़ अंडरपास तक आवागमन। हरहुआ से गिलट बाजार से सेंट्रल जेल से इमलिया घाट से केंटोनमेंट से कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 09 से इसी मार्ग से वापस हरहुआ तक। सिंधौरा / टीएफसी से भोजूबीर से जेपी मेहता से अंबेडकर चौराहा से मिंट हाउस से कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 09 से शारदा मोटर ट्रेनिंग से नेहरू पार्क से आशियाना से अंबेडकर चौराहा से वापस।

कैंट रेलवे स्टेशन से कैंसर हॉस्पिटल से सनबीम लहरतारा से महमूरगंज चौकी से मंडुआडीह से ककरमत्ता से भिखारीपुर से नरिया से करौंदी से चितईपुर से भिखारीपुर तक।

कैंट रेलवे स्टेशन से धर्मशाला से सब्जीमंडी से साजन तिराहा से मलदहिया से धर्मशाला तक।

लहरतारा सनबीम से इंद्रप्रस्थ कम्युनिटी हॉल से नगर निगम चौकी से भारत सेवाश्रम चौराहा से साजन तिराहा तक।

महमूरगंज पुलिस चौकी से आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा से साजन तिराहा तक।

प्राइवेट व रोडवेज बस का मूवमेंट प्लान
काशी डिपो एवं कैंट बस स्टेशन से संचालित होने वाली राजकीय बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित होगा। सभी प्राइवेट व रोडवेज बसों का संचालन वाया रिंग रोड एवं एनएच-19 से होगा। जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर की बसें रिंग रोड हरहुआ, बावनबीघा, संदहा अंडरपास, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही की बसें ठिकाना ढाबा, मोहनसराय, परमपुर / सजोई अंडरपास स होगा।

गंगा ओवरब्रिज मूवमेंट प्लान: राजघाट गंगापुल वाहन व पैदल संचालन नमो घाट से पड़ाव के बीच प्रतिबंधित है। सामने घाट गंगापुल दो पहिया वाहन एवं पैदल संचालन मान्य होगा। सारनाथ से चंदौली के बीच बभनपुरा, विश्वसुन्दरी गंगापुल सभी वाहन संचालन मान्य है।

ग्रीन कॉरिडोर (नमो घाट व राजघाट)

नमो घाट - गोलगड्डा - चौकाघाट - लहुराबीर - कबीर चौरा अस्पताल,

चौकाघाट - पुलिस लाइन चौराहा - दीनदयाल अस्पताल व ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज - महावीर चौराहा - इनफिनिटी अस्पताल, चौकाघाट - कैंट ओवरब्रिज - लहरतारा - भिखारीपुर - नरिया - मालवीय चौराहा - बीएचयू

ग्रीन कॉरिडोर (दशाश्वमेध से अस्सी घाट)

गोदौलिया - ब्रॉडवे - ओरियाना हॉस्पिटल - रविदास गेट - हेरिटेज अस्पताल - मालवीय चौराहा - बीएचयू

ग्रीन कॉरिडोर(रामनगर क्षेत्र)

पड़ाव - डोमरी - रामनगर चौराहा - लाल बहादुर शास्त्री जिला अस्पताल रामनगर

पैदल संचालन क्षेत्र के लिए 10 मार्ग निर्धारित

-मैदागिन से बुलानाला से गोदौलिया तक

-थाना लक्सा से रामापुरा तक

-अग्रवाल तिराहा से अस्सी से रविदास घाट से नगवा चौराहा तक

-बीओबी तिराहा (रविदास गेट) से अस्सी की तरफ

-पद्मश्री से अस्सी चौराहा की तरफ

-ब्रॉडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा से सोनारपुरा से गोदौलिया तक

-लहुराबीर चौराहा से काशिका से पिपलानी तिराहा से मैदागिन चौराहा तक

-लहुराबीर चौराहा से बेनिया तिराहे की तरफ

-बहादुरपुर रोड से पड़ाव से रामनगर चौराहा तक

-पड़ाव से सूजाबाद से राजघाट पुल / नमो घाट की तरफ

यह है प्रमुख डायवर्जन, पड़ाव से रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड़ तक नो व्हीकल जोन

कैंसर हॉस्पिटल, गिलट बाजार चौराहा, पंचकोशी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, नदेसर तिराहा आदि स्थानों से चौकाघाट से नमो घाट की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों के संचालन पर आवश्यकतानुसार प्रतिबंध रहेगा। नमो घाट पर जाने के लिए वाहन पास की व्यवस्था पार्किंग के अनुसार अलग-अलग कलर कोड के अनुसार की गई है। बहादुरपुर क्षेत्र (चंदौली) से पड़ाव से रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड़ तक नो व्हीकल जोन रहेगा, जिस पर पैदल संचालन होगा। पड़ाव से रामनगर चौराहा की तरफ चलने पर बाईं तरफ दुर्गामंदिर, लंका मैदान आदि पार्किंग बनाई गई है, जिसमें वाहनों की पार्किंग होगी व वाहनों का संचालन इन मार्ग पर नहीं होगा।

मिर्जापुर, सोनभद्र या एनएच-19 से आने वाले वाहनों को टेंगरा मोड़ लूप से डायवर्ट कर लंका मैदान से पंचवटी तिराहा से दुर्गामंदिर पार्किंग ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। दुर्गामंदिर पार्किंग के बाद रामबाग, पंचवटी मैदान एवं लंका मैदान में वाहन पार्क किए जाएंगे।

सामने घाट (लंका) की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों को रामनगर चौक चौराहा से सीधे पंचवटी तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जहां से वाहनों को पंचवटी मैदान एवं लंका मैदान में पार्क कराया जाएगा। सामने घाट की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनों को रामनगर चौराहा से पीएसी तिराहा से होकर पीएसी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।

हरहुआ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को हरहुआ चौराहा व भेलखा हनुमान मंदिर कट से यू-टर्न कराकर रिंग रोड की तरफ डायवर्ट, जिनका संचालन वाया रिंग रोड किया जाएगा। हरहुआ की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन गिलट बाजार चौराहा से डायवर्ट होकर शिवपुर चुंगी से सेंट्रल जेल से संचालित होंगे।

सेंट्रल जेल चौराहा से सभी चार पहिया वाहन को डायवर्ट कर फुलवरिया, नदेसर की तरफ भेजा जाएगा। नदेसर की तरफ आने वाले वाहनों को इमलिया घाट से आवश्यकतानुसार बड़ा कटिंग, छोटा कटिंग ग्राउंड व केंटोनमेंट एरिया व सड़क के दोनों किनारों पर पार्क कराया जाएगा। सामान्य रूप से इन वाहनों का संचालन मिंट हाउस से नदेसर से अंधरापुल की तरफ किया जाएगा।

वीआईपी वाहनों के अतिरिक्त वाहनों को नदेसर तिराहा से वाया धौंसाबाद चौकाघाट की तरफ नहीं भेजा जाएगा। सिटी बसों व इलेक्ट्रिक बसों को हरहुआ से गिलट बाजार से सेंट्रल जेल से अंबेडकर चौराहा से मिंट हाउस तिराहे से प्लेटफॉर्म नं. 9 की तरफ भेजा जाएगा।

पुलिस लाइन चौराहे से किसी भी चार पहिया वाहन को मकबूल आलम रोड पर नहीं भेजा जाएगा। सिंधौरा की तरफ से आने वाली चार पहिया वाहनों को भोजूबीर से जेपी मेहता से सेंट्रल जेल व अंबेडकर चौराहा से मिंट हाउस से आवश्यकतानुसार केंटोनमेंट एरिया में पार्क कराया जाएगा। संदहा, आशापुर, पांडेयपुर की तरफ से आने वाले सभी चार पहिया वाहनों को कालीमाता से वाया भक्तिनगर से आजमगढ़ अंडरपास से रिंग रोड से हरहुआ, गिलट बाजार होकर संचालित कराया जाएगा। यह वाहन पांडेयपुर ओवरब्रिज, पांडेयपुर चौराहा से ताड़ीखाना व पुलिस लाइन चौराहा की तरफ संचालित नहीं होंगे।

भोजूबीर से वाहनों को देत्रावीर, जेपी मेहता से सेंट्रल जेल व अंबेडकर चौराहा से मिंट हाउस होकर भेजा जाएगा। जेपी मेहता से वाहनों का संचालन भोजूबीर की तरफ नहीं कराया जाएगा, ये वाहन सेंट्रल जेल से होकर जाएंगे। ताज व केंटोनमेंट एरिया के वीआईपी नदेसर तिराहा से वाया धौंसाबाद नमो घाट जाएंगे।

मोहनसराय, रोहनिया होकर व परमपुर, अकेलवा, लोहता होकर चांदपुर चौराहा पर आने वाले चार पहिया वाहनों को आवश्यकतानुसार यू-टर्न कराकर चांदपुर रोहनिया रोड के दोनों साइड में सर्विस लेन व लोहता मार्ग पर पार्क कराया जाएगा।

चांदपुर चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों को बौलिया तिराहे से आवश्यकतानुसार फुलवरिया व लहरतारा चौराहा तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

फुलवरिया ओवर ब्रिज की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन वाया लहरतारा चौराहा संचालित होंगे। आवश्यकतानुसार लहरतारा चौराहा पर नीचे उतरने नहीं दिया जाएगा, इन वाहनों को ओवरब्रिज से मंडुआडीह की तरफ भेजा जाएगा।

लहरतारा चौराहा से कैंट रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहनों को कैंट अंडरब्रिज से कैंट रेलवे स्टेशन / बस स्टेशन से यू-टर्न कराकर गंतव्य को भेजा जाएगा। शेष वाहनों को कैंसर हॉस्पिटल से सनबीम लहरतारा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा व एनईआर पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। अन्य वाहनों को लहरतारा चौराहे से मंडुआडीह की तरफ भेजा जाएगा।

मंडुवाडीह चौराहा से चार पहिया वाहनों को महमूरगंज से आकाशवाणी से सिगरा से साजन की तरफ जाने दिया जाएगा। मंडुवाडीह चौराहा, नगर क्षेत्र एवं ककरमत्ता पर दबाव आवश्यकतानुसार मंडुआडीह से एनईआर पार्किंग एवं मंडुवाडीह स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 8 के सामने एफसीआई रोड पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

अखरी, चितईपुर, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर होकर आने वाले चार पहिया वाहनों को नरिया गेट, बीएचयू से प्रवेश कराकर बीएचयू के अंदर पार्क कराया जाएगा। नरिया से मालवीय चौराहा की तरफ वाहनों को नहीं भेजा जाएगा। आवश्यकतानुसार अखरी से भिखारीपुर की तरफ वाहनों का संचालन बंद कराकर मोहनसराय डायवर्ट किया जाएगा।

नरिया तिराहा से ऑटो, ई-रिक्शा को नरिया से चितईपुर तथा यू-टर्न कराकर नरिया से भिखारीपुर की तरफ भेजा जाएगा।

भिखारीपुर, सुंदरपुर होकर आने वाली सिटी बस को मालवीय चौराहा से यू-टर्न कराकर वापस भिखारीपुर की तरफ भेजा जाएगा। इन बसों को रविदास गेट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

पुराना रमना पुलिस चौकी अंडरपास से शहर में प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहन सीर तिराहे से दाहिने मुड़कर रविदास मंदिर होते हुए रविदास मंदिर पार्क के बगल में स्थित मैदान व सीर तिराहे से आगे बढ़कर सीर गेट बीएचयू(पुलिस चौकी बीएचयू के पास) से प्रवेश कर बीएचयू कैंपस में चार पहिया वाहन पार्क होंगे।

मालवीय चौराहा से पशुपति चौकी की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को पशुपति चौराहा से लेकर कीनाराम आश्रम तक सड़क के दोनों तरफ पार्क होंगे। इन वाहनों को बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा, पशुपति चौराहा, ब्रॉडवे तिराहा अस्सी व भेलूपुर की तरफ नहीं भेजा जाएगा।

एनएच-19 की तरफ से शहर के अंदर आने वाले वीआईपी वाहनों को सामने घाट के खाली मैदान तथा शिवपूजन का खाली प्लॉट पार्किंग में चार पहिया वाहनों को पार्क कराया जाएगा।

चंदौली, मिर्जापुर की तरफ से विश्वसुन्दरी पुल पार करके आने वाले वाहन बाएं सर्विस लेन से उतरकर हरसेवानन्द स्कूल के सामने स्थित ग्राउंड में पार्क होंगे। इन वाहनों को सामने घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

एनएच-19 प्रयागराज की तरफ से आने वाले वाहन लौटूबीर मंदिर अंडरपास खाली मैदान पार्किंग, हरसेवानन्द मैदान तथा रविदास मंदिर खाली मैदान में पार्क होंगे। यह समस्त वाहन रविदास मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे।

एनएच-19 की तरफ से आने वाले वीआईपी वाहन लौटूबीर अंडरपास से होकर गढ़वा घाट पर स्थित खाली जगह पर पार्क कराए जाएंगे। नगवा चौराहा होकर रविदास पार्क की तरफ से आने वाले वीआईपी के चार पहिया वाहनों की पार्किंग रविदास पार्क तथा अस्सी नाला के बगल में चौड़ी सड़क पर पार्क होंगे।

मंडुआडीह चौराहे से रथयात्रा, गुरुबाग से आने वाले वाहन लक्सा की तरफ नहीं जाएंगे। इनको गुरुबाग से नीमामाई, कमच्छा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा तथा ये वाहन एली बंगाली इंटर कॉलेज मैदान पार्किंग व द्वारिकाधीश मंदिर मैदान में पार्क होंगे।

मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन से आने वाले वाहन रथयात्रा, गुरुबाग, कमच्छा होते हुए एली बंगाली इंटर कॉलेज मैदान, व द्वारिकाधीश मंदिर तथा सीएएआर कॉलेज में पार्क होंगे।

लहरतारा चौराहा से आने वाले चार पहिया वाहनों को कैंसर हॉस्पिटल यू-टर्न कराकर डीआरएम रेलवे ऑफिस से सनबीम लहरतारा स्कूल के आगे एनईआर रेलवे ग्राउंड में पार्किंग होगी।

लहरतारा (कैंसर हॉस्पिटल) से आने वाले किसी भी वाहन को कैंट फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कैंट स्टेशन के सामने से रोडवेज पिलर नंबर 50 से यू-टर्न कराकर धर्मशाला तिराहा, इंग्लिशिया लाइन तिराहा, होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।

लहुराबीर चौराहा से आने वाले समस्त वाहनों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट कर तेलियाबाग की तरफ भेजा जाएगा।

अंधरापुल चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों को चौकाघाट व लाइट सिग्नल चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नदेसर एवं मरीमाई तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

चौकाघाट व लाइट सिग्नल चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को लकड़ी मंडी तिराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सीधे तेलियाबाग व अंधरापुल, पुलिस लाइन चौराहा की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

लकड़ीमंडी तिराहा से वाहनों को नमो घाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को चौकाघाट व लाइट सिग्नल चौराहा की ओर एवं कैंट फ्लाईओवर के ऊपर की ओर व अमर उजाला तिराहा की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

चौकाघाट पानी टंकी तिराहा एवं काली माता मंदिर तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को अमर उजाला व लकड़मंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed