{"_id":"6a74960598b4c1364b065094","slug":"video-after-udaipur-files-gyanvapi-files-made-major-announcement-by-director-amit-jani-upon-reaching-varanasi-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"'उदयपुर फाइल' के बाद बनेगी 'ज्ञानवापी फाइल', वाराणसी पहुंचे निर्देशक अमित जानी का बड़ा एलान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उदयपुर फाइल' के बाद बनेगी 'ज्ञानवापी फाइल', वाराणसी पहुंचे निर्देशक अमित जानी का बड़ा एलान; VIDEO
फिल्म 'उदयपुर फाइल' के निर्देशक अमित जानी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। काशी पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी आगामी फिल्म 'ज्ञानवापी फाइल' बनाने की घोषणा कर दी।
अमित जानी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ समस्त सृष्टि के दुखों का निवारण करें और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनें तथा देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि काशी आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और विशेष ऊर्जा का अनुभव हुआ है।
उन्होंने बताया कि यह उनका पहला काशी दौरा है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन उनके लिए अविस्मरणीय रहे। उन्होंने काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह नगरी पूरे विश्व के लिए आस्था और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र है।
अपनी अगली फिल्म को लेकर अमित जानी ने कहा कि 'उदयपुर फाइल' के बाद अब 'ज्ञानवापी फाइल' पर काम किया जाएगा। हालांकि उन्होंने फिल्म की कहानी, कलाकारों या निर्माण की समय-सीमा को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
गौरतलब है कि ज्ञानवापी परिसर से जुड़े मुद्दे पहले से ही राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहे हैं। ऐसे में अमित जानी की नई फिल्म की घोषणा को लेकर भी विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।