{"_id":"6ace3f448d727e49fd0f8a16","slug":"video-video-sasaral-sa-ltata-ha-yavaka-na-khatha-ka-mara-gal-vavatha-saljhana-ka-btha-pahaca-tha-ghara-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ससुराल से लौटते ही युवक ने खुद को मारी गोली, विवाद सुलझाने के बाद पहुंचा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ससुराल से लौटते ही युवक ने खुद को मारी गोली, विवाद सुलझाने के बाद पहुंचा था घर
सुल्तानपुर जिले के धनेछ गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक मंगलवार शाम करीब 4 बजे ससुराल से लौटकर घर आया था जिसके बाद घर के अंदर ही यह घटना अंजाम दी। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।
जानकारी के अनुसार लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव निवासी दिग्विजय सिंह (32 वर्ष) पुत्र लाल प्रताप सिंह का अपनी पत्नी अमृता सिंह से विवाद चल रहा था। पत्नी का मायका जौनपुर जिले के थाना सुजानगंज, अलैया हरिपुर बाजार में है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय मंगलवार को ससुराल से लौटकर आए थे, जिसके बाद घर में ही यह घटना हुई।
परिजनों के मुताबिक दिग्विजय ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू की। वहीं, मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में रखा गया है जहां से लंभुआ पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
मृतक अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दिग्विजय की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई है। उनकी एक बड़ी बेटी ध्रुवी (6 वर्ष) उसके बाद दूसरी बेटी सुरभी (5 वर्ष) और सबसे छोटा एक बेटा शौर्य (4 वर्ष) है। मृतक अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे उनकी एक बहन भी है।
चचेरे भाई सोनू सिंह ने बताया कि मृतक की साली की शादी भी इसी गांव में हुई थी। साली के ससुराल पक्ष और मृतक के सुसराल पक्ष के बीच किसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही थी और समझौता भी हो चुका था। आज उसी मामले में वे ससुराल गए थे और घर लौटने के बाद शाम करीब 4:50 के आसपास उन्हें फोन आया कि दिग्विजय सिंह ने गोली मार ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।