फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attendance records of 30,000 workers stuck; wages held up

Sultanpur News: 30 हजार श्रमिकों की हाजिरी फंसी, मजदूरी अटकी

Wed, 14 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Attendance records of 30,000 workers stuck; wages held up
सुल्तानपुर। वीबीजी रामजी योजना के एकदिनी अभियान के बाद दूसरे दिन मजदूरों की संख्या में कमी आई है। 4856 श्रमिक कम हुए और 26 ग्राम पंचायतों में काम ठप हो गया। इसके बाद कार्यों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को योजना के श्रमिकों को सर्वाधिक रोजगार देने का लक्ष्य था। शासन ने 88 हजार श्रमिकों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा था। विकास विभाग के प्रयासों से 12 अक्तूबर को 55,107 श्रमिकों को 3480 कार्यों में लगाया गया। सभी 979 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू हुए थे। अभियान समाप्त होते ही दूसरे दिन मजदूरों की संख्या 50,251 पर आ गई। ग्राम पंचायतों की संख्या भी घटकर 953 रह गई। योजना के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में कुछ छोटे कार्य भी शामिल थे। एक दिन में काम समाप्त होने से मजदूरों और ग्राम पंचायतों की संख्या घटी है।
विज्ञापन


30 हजार श्रमिकों की हाजिरी फंसी
सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान सर्वर में समस्या आ गई। इससे काम में लगे 55,107 श्रमिकों में से करीब 30 हजार की हाजिरी ऑनलाइन नहीं लग सकी। केवल 26 हजार श्रमिकों की उपस्थिति ही दर्ज हो पाई। हाजिरी नहीं लगने से इन श्रमिकों का मजदूरी भुगतान अटक गया है। उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सर्वर की समस्या प्रदेश के अधिकांश जिलों में थी। श्रमिकों की हाजिरी और भुगतान के लिए ग्राम विकास आयुक्त को जानकारी दी गई है। उनके निर्देशानुसार आगे कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed