{"_id":"6a9bb706fdb24a5a5d01b8cf","slug":"video-video-saltanapara-ma-kacaca-thavara-garana-sa-bjaraga-ka-mata-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
दोस्तपुर के खालिसपुर डींगुर गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे कच्चे मकान में सो रहे स्थानीय निवासी हरीश नारायण मिश्र (72) पर दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुई। रोजाना की तरह से हरीश नारायण खाना खाने के बाद टीन शेड वाले कच्चे मकान में सोने गए थे। करीब आधे घंटे बाद अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इसके नीचे हरीश दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर हरीश को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह दोस्तपुर सीएचसी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।