फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Instructions to operate hospital at full capacity

Sultanpur News: अस्पताल को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश

Sun, 06 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions to operate hospital at full capacity
20. बिरसिंहपुर अस्पताल का निरीक्षण करते जिला​धिकारी इंद्रजीत सिंह। स्रोत-सोशल मीडिया
सेमरी बाजार। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को 100 बेड वाले विरसिंहपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल को पूरी क्षमता से संचालित करने के लिए कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज दूर हैं। स्थानीय लोगों को प्रसव, उपचार और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाना पड़ता है। विरसिंहपुर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और रात में आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होने के सवाल पर जिलाधिकारी ने कमियों का विश्लेषण कराने की बात कही। बताया कि मैनपावर की कमी दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल को पूर्ण उप-जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मैनपावर और अन्य आवश्यक कमियों को दूर कर अस्पताल को पूरी क्षमता से संचालित किया जाएगा। अस्पताल की जरूरतों को पूरा करने के लिए लखनऊ में केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर बातचीत जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed