Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO : सुल्तानपुर में देवी दुर्गा को विदाई देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शोभा यात्रा से विसर्जन तक लगे करीब 44 घंटे
{"_id":"6713b9db490f092b570811be","slug":"video-saltanapara-ma-thava-tharaga-ka-vathaii-thana-umaugdha-sharathathhalo-ka-salb-shabha-yatara-sa-vasarajana-taka-lga-karab-44-ghata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर में देवी दुर्गा को विदाई देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शोभा यात्रा से विसर्जन तक लगे करीब 44 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर में देवी दुर्गा को विदाई देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शोभा यात्रा से विसर्जन तक लगे करीब 44 घंटे
ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद बृहस्पतिवार रात से शुरू हुआ देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शनिवार दोपहर बाद तक चला। शहर के ठठेरी बाजार में स्थित (बड़ी दुर्गा) पहले नंबर की प्रतिमा शुक्रवार देर रात विसर्जित हुई। शोभा यात्रा से लेकर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन तक करीब 44 घंटे का समय लगा। विसर्जन यात्रा में अबीर-गुलाल से सराबोर युवा थिरकते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे और वहां नम आखों से मां को विदाई दी गई। सीताकुंड घाट पर पूरा शहर मां के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा।
जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव का यूं तो बुधवार की रात ही समापन हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सजाकर देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए उस पर सवार किया गया। रात करीब आठ बजे डीएम व एसपी के हरी झंडी देने पर देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई।
बृहस्पतिवार व शुक्रवार की रात भी शहर में महोत्सव जैसा माहौल रहा। देर रात तक रथ पर सवार मां अंबे के दर्शन को दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। शोभा यात्रा में गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते मां के भक्त जयकारा लगाते हुए धीरे-धीरे सीताकुंड घाट की ओर बढ़ते रहे।
शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे ठठेरी बाजार की मां दुर्गा (बड़ी दुर्गा) की पहली मूर्ति विसर्जित हुई। इसके बाद एक-एक कर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन अश्रुपूरित नेत्रों के बीच किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।