{"_id":"6aaaed106a8645378a077473","slug":"power-supply-disrupted-for-8-to-10-hours-population-of-15-lakh-left-in-distress-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-165124-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आठ से 10 घंटे ठप रही बिजली, डेढ़ लाख की आबादी रही बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आठ से 10 घंटे ठप रही बिजली, डेढ़ लाख की आबादी रही बेहाल
Thu, 17 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर में तारो को छू रही टहनियां काटते बिजली कर्मी। स्रोत- विभाग
भदैंया/धम्मौर। लोलेपुर, भदैंया और धम्मौर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती से करीब डेढ़ लाख आबादी परेशान है। मंगलवार रात इन इलाकों में आठ से 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। पिछले 20 दिनों से रात में नियमित कटौती होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उमस, गर्मी और मच्छरों के बीच बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोलेपुर क्षेत्र में मंगलवार रात करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। भदैंया में अलग-अलग अवधि में 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में मनमाने तरीके से बिजली काटी जा रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि रोस्टिंग ऊपर से की जाती है। बिजली मिलने पर रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जाती है।
धम्मौर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बुधवार को करीब आठ घंटे बिजली ठप रही। डाल छंटाई के लिए सुबह छह बजे बंद की गई आपूर्ति दोपहर दो बजे बहाल हुई। करीब 70 हजार आबादी प्रभावित हुई। ग्रामीणों का कहना है कि फॉल्ट होने पर कई बार 20 से 22 घंटे तक बिजली नहीं मिलती। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि डाल छंटाई के दौरान सुरक्षा के लिए आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
आठ दिन से जला ट्रांसफार्मर, 50 घर अंधेरे में
शंकरपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर आठ दिन से खराब है। इससे 50 से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने और जर्जर तार बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि पांच माह में ट्रांसफार्मर 12 बार जल चुका है। अवर अभियंता परमात्मा ने बताया कि अधिक लोड के कारण समस्या है। एक और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है।
कादीपुर में सप्ताहभर से रात की कटौती
कादीपुर। कस्बे और बझऊआ उपकेंद्र से जुड़े रानीपुर कायस्थ, अल्देमऊ नूरपुर व गोपालपुर नमाजगढ़ में करीब एक सप्ताह से रात में कटौती हो रही है। शाम आठ बजे से बिजली जाने से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम प्रभावित हैं। अवर अभियंता सुनील चौधरी ने बताया कि रोस्टिंग के अनुसार कटौती होती है, जबकि फॉल्ट होने पर आपूर्ति जल्द बहाल की जाती है।
महोत्सव के पहले दिन दियरा में गुल रही बिजली मोतिगरपुर में श्रीकृष्ण बरही महोत्सव के पहले दिन मंगलवार रात दियरा पावर हाउस से घंटों बिजली गुल रही। इससे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभावित हुए। दियरा क्षेत्र में कटौती और फॉल्ट की समस्या करीब एक माह से बनी है और अभी एक सप्ताह तक समस्या रहने की बात कही गई है।
बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जला
चांदा। बारिश के दौरान बुधवार दोपहर करीब एक बजे बिजली गिरने से कसईपुर फीडर का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सजनपुर और राजपुर गांवों के करीब 60 से 65 घरों की बिजली गुल हो गई। विभागीय टीम ने जांच के बाद ट्रांसफार्मर खराब होने की पुष्टि की। एसडीओ चांदा विमलेश मौर्या ने बताया कि 24 से 48 घंटे में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।