{"_id":"6ab6441f4ad14697a509f897","slug":"video-saltanapara-ma-taja-hava-brasha-sa-gara-thhana-ka-fasal-kasana-ka-mahanata-para-fara-pana-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में तेज हवा-बारिश से गिरी धान की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में तेज हवा-बारिश से गिरी धान की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
सुल्तानपुर में रिमझिम बारिश के बीच चली तेज हवा ने बल्दीराय क्षेत्र में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में पककर तैयार और अधपकी धान की फसल खेतों में गिर गई। खेतों में पानी भरने से बालियां भी डूब गई हैं। इससे उत्पादन घटने के साथ दाना अंकुरित होने की आशंका है।
किसान जितेंद्र यादव ने बताया कि करीब तीन फीट तक तैयार धान की फसल तेज हवा से पूरी तरह गिर गई। राजदेव तिवारी ने बताया कि खेत में पानी भरने से नुकसान और बढ़ गया है। अभिनाश दुबे के अनुसार खाद, बीज, जुताई और सिंचाई में काफी लागत लगी है। फसल गिरने से लागत निकलना मुश्किल है। किसान घेराऊ ने कहा कि कटाई से ठीक पहले फसल गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।