फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR against three in connection with the shooting of a young man

Sultanpur News: युवक को गोली मारने के मामले में तीन पर एफआईआर

Fri, 25 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
FIR against three in connection with the shooting of a young man
अखंडनगर। सरावां गांव में बुधवार शाम स्कूटी से घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर गोली मारने के मामले में स्थानीय पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी के निर्देश पर चार टीमें हमलावरों की तलाश में लगी रहीं, लेकिन दूसरे दिन भी आरोपियों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सरावां निवासी इशरावती के मुताबिक उनका भतीजा राजन बुधवार शाम 5:45 बजे अपनी पत्नी करिश्मा के साथ स्कूटी से अलीपुर बाजार से घर जा रहा था। आरोप है कि पंचायत भवन के पास चंदन, शुभम शुक्ल पता अज्ञात और एक अज्ञात युवक ने राजन की स्कूटी रोक ली। आरोप है कि चंदन ने असलहे से राजन पर गोली चला दी। गोली लगने से राजन घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद चंदन के साथी ने राजन की पत्नी करिश्मा पर हमला कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। करिश्मा ने फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन राजन को निजी साधन से सीएचसी अखंडनगर ले गए। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed