{"_id":"6a0745611ed568f9db07cd68","slug":"video-xen-unable-to-state-how-much-work-has-been-completed-dm-issues-reprimand-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन नहीं बता सके कितना हुआ कार्य, डीएम ने लगाई फटकार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन नहीं बता सके कितना हुआ कार्य, डीएम ने लगाई फटकार; VIDEO
करीब साढ़े चार दशक से निर्माणाधीन बहुद्देशीय कनहर सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को डीएम चर्चित गौड़ ने परियोजना का औचक निरीक्षण किया। अब तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली। अवशेष कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि दिसंबर तक इस परियोजना को पूरी तरह क्रियाशील किया जा सके।
डीएम ने डूब क्षेत्र के गांवों में विस्थापित होने वाले परिवारों को मुआवजा वितरण, दाखिल-खारिज, पेड़ कटान और माइनर नहर खोदाई कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। वन विभाग ने जून तक पेड़ कटान पूरा करने की जानकारी दी, जबकि विद्युत निगम ने तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। डीएम ने दुद्धी और ओबरा के एसडीएम को लंबित दाखिल-खारिज और मुआवजा प्रकरणों का तेजी से निस्तारण कराने को कहा। कार्य प्रगति की स्पष्ट जानकारी न देने पर कनहर कैनाल डिवीजन प्रथम के अधिशासी अभियंता वीर बहादुर सिंह को कड़ी फटकार लगाई। वहीं माइनर खोदाई में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने की चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, ओबरा एसडीएम विवेक सिंह, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, विद्युत निगम के एसई ज्ञानेंद्र सिंह, वन विभाग रेणुकूट के डीएफओ कमल कुमार, ओबरा डीएफओ दिलीप तिवारी, रेंजर सरिता गौतम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।