{"_id":"693460f3b748bd3ae5010edb","slug":"video-went-door-to-door-raise-awareness-about-filling-out-sir-form-in-sonbhadra-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुंडी खटखटा कर एसआईआर फॉर्म भरने के लिए किया जागरूक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडी खटखटा कर एसआईआर फॉर्म भरने के लिए किया जागरूक, VIDEO
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एसआईआर फार्म भरवाने के लिए शनिवार को अभियान शुरू किया गया। कुंडी खटखटा कर लोगों को एसआईआर फार्म भरने के लिए जागरूक किए। सदर विधायक भूपेश चौबे और ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज नगर के अलग-अलग इलाके में जागरूकता अभियान चलाया गया।
विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज से अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर विधायक ने कुंडी खटखटा कर लोगों को एसआईआर फार्म भरवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए। इसके लिए निर्वाचन के लोग जो भी दस्तावेज मांग रहे हैं उसे दिया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि कोई अवैध घुसपैठिया अगर है तो उसे भी चिह्नित किया जाए। ढोल मजिरा की टीम भी नगर में लोगों को जागरूक कर रही थी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इं. रमेश पटेल, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, किसान मोर्चा महामंत्री अनिल सिंह, शंभू नारायण सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज, विपिन तिवारी, पुष्पा सिंह, रितु अग्रहरि, रुबी गुप्ता आदि शामिल रहे। सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज के हमीद नगर में जागरूकता अभियान चलाकर एसआईआर फार्म भरने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।