{"_id":"6a9c2dfd7807f2aa060b9c0c","slug":"video-tet-qualified-shiksha-mitras-protest-demanding-regularization-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"टीईटी शिक्षामित्रों ने समायोजन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी शिक्षामित्रों ने समायोजन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, VIDEO
टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले शिक्षामित्रों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के समायोजन और नियमितीकरण की मांग की।
शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से कार्यरत टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्र निर्धारित शैक्षिक अर्हताएं पूरी करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड की तर्ज पर विधिक नियमावली बनाकर शिक्षामित्रों को नियमित करने की मांग की। साथ ही शिक्षक भर्ती में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को उम्र में छूट, कार्यानुभव के आधार पर भारांक और सीटों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग रखी। ज्ञापन में नॉन-टीईटी शिक्षामित्रों को विभागीय टीईटी में शामिल होने का अवसर देने तथा पूर्व में जारी शासनादेश को पुन: निर्गत करने की भी मांग की गई। शिक्षामित्रों ने कहा कि 25 वर्षों के अनुभव और योग्यता को देखते हुए सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय ले। प्रदर्शन में दुर्गाशंकर मिश्र, हृदय शंकर देव पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, मीना सिंह, राधा पाठक, नागेंद्र प्रसाद पाठक, मनोज कुमार सिंह, विद्यासागर, धर्मवीर राव, रमाशंकर, श्रीकांत, अनुज, अभय मालवीय, बृजेश पाठक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।