{"_id":"69875eb1c5fa18506409871c","slug":"video-sardar-sena-protests-over-death-caused-by-vehicle-of-co-demands-compensation-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीओ की गाड़ी से हुई मौत मामले में सरदार सेना का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ की गाड़ी से हुई मौत मामले में सरदार सेना का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग; VIDEO
सीओ की गाड़ी से धक्का लगने से महिला की हुई मौत मामले में शनिवार को सरदार सेना ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात मांगों से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन कर रहे वक्ताओं ने पिपरी थाना क्षेत्र में प्रशासनिक वाहन से दुर्घटना से हुई महिला की मौत के प्रकरण में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि अस्पताली देवी छोटी सी मिठाई का प्रतिष्ठान चलाती थी। जिससे वह परिवार का जीविकोपार्जन करती थी। मृतका के पति कमलेश सिंह निवासी दुरावल खुर्द ने पुलिस और सरकारी वाहन चालक पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के पति ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। आरोप है कि प्रशासन ने हादसे के बाद सरकारी वाहन को मौके से हटा दिया। इस मामले को अज्ञात ट्रक से टक्कर दिखाया गया, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना सरकारी वाहन से ही हुई थी। इतना ही नहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सरदार सेना टीम और जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरएस पटेल ने मृतका के घरवालों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही मृतका के परिवार से एक को सरकारी नौकरी, परिवार के जीविकोपार्जन के लिए पांच बीघा जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर विमलेश पटेल, पंकज सिंह, रामलाल, केडी सिंह,आशीष पटेल,दीपू पटेल,अमरेश, राजेंद्र, महेंद्र सिंह, राधेश्याम, राहुल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।