फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Another accused arrested in jewelry shop robbery case

Sonebhadra News: ज्वेलरी की दुकान में लूट कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in jewelry shop robbery case
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ज्वेलर्स के यहां हुई लूट व फायरिंग मामले के एक और आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से सोना, नकदी व लूट में शामिल एक बाइक बरामद की गई है। मामले में पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। सिंगरौली के जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में 17 सितंबर की शाम दुस्साहसिक तरीके से लूटकांड हुआ था। घटना के बाद आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन एवं एसपी सिंगरौली शियाज केएम के नेतृत्व में पुलिस की दस विशेष टीमें बनाई गई थी। अनपरा से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी रोशन कुमार से अस्पताल में पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर एमपी पुलिस ने झारखंड के गढ़वा जिले में दबिश दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बंशीधर नगर) सत्येंद्र नारायण सिंह और उनकी टीम के समन्वय से गढ़वा के विशुनपुरा निवासी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी (29) को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूट के हिस्से का 15.33 ग्राम सोना एवं 3500 रुपये नकद बरामद किया गया। साथ ही झारखंड के गढ़वा जिले से लूटी गई एक बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह केवल सिंगरौली में ही नहीं, बल्कि झारखंड के रंका और हरिहरपुर क्षेत्रों में भी हथियार के बल पर बाइक लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका था। सोनू अंसारी पर पहले से भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने लकी कुमार पासवान और अनुराग कुमार चंद्रवंशी को अनपरा के पास से दबोचा था। इनके पास से 180.7 ग्राम सोना, 205.4 ग्राम चांदी, अपाचे बाइक और 54200 रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके बाद तीसरे आरोपी रोशन कुमार को पकड़ा गया था। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज केएम ने बताया कि इस मामले में फरार शमशाद अंसारी सहित गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार अन्य राज्यों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed