फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Piling work for eight piles completed; excavation for the ninth has begun

Sonebhadra News: आठ पाईलिंग का काम पूरा, नौवें की खुदाई शुरू

Tue, 22 Sep 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Piling work for eight piles completed; excavation for the ninth has begun
सोनभद्र। चोपन-चुनार रेलखंड पर रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य में तेजी आई है। क्रासिंग के दोनों तरफ आठ पाइलिंग का काम पूरा हो गया है। आरओबी के आखिरी यानी नौवें पाइलिंग का काम शुरू कराया गया है। क्रासिंग के समीप आखिरी पाइलिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके लिए एक दिन पहले मशीनों की शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया था है। आरओबी निर्माण कार्य देख रहे झांझरिया कंट्रक्शन लिमिटेड के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति ने बताया कि क्रासिंग के एक तरफ चार पीलर और दूसरी तरफ पांच पिलरों का निर्माण होना है। इस तरह कुल नौ पिलरों का आरओबी निर्माण किया जाएगा। इसमें आठ पिलरों के लिए पाइलिंग का काम पूरा हो गया है। आखिरी पिलर के पाइलिंग का काम चल रहा है। बता दें कि क्रासिंग के पश्चिम तरफ पीलर का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक पाइलिंग का काम पूरा होने के बाद निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। इसके साथ ही जल्द ही आरओबी के दूसरी तरफ के पिलरों का निर्माण भी शुरू कराया जाएगा। निर्माण कार्य आगे बढ़ने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed