फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mom, keep the food ready, I'm coming..." News of death arrived two and a half hours later.

Sonebhadra News: मां खाना बनाकर रखो, आ रहा हूं... ढाई घंटे बाद मिली मौत की खबर

Mon, 21 Sep 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mom, keep the food ready, I'm coming..."  News of death arrived two and a half hours later.
रॉबर्ट्सगंज रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत पर शोकाकुल। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली-पीथा गांव के पास रविवार की देर रात एक युवक का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि वह रेलवे लाइन पार करते वक्त किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर आठवीं गली निवासी राहुल चंद्र यादव (24) देर शाम सात बजे कुछ देर में घर आने की बात कहकर निकला। साढ़े आठ बजे के करीब मां को फोन किया कि खाना बनाए रखो आ रहा हूं। नौ बजने के बाद जब मां ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच्ड ऑफ आने लगा। रात 11 बजे के करीब पता चला कि उसका शव पीथा-पुसौली गांव की सीमा के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा हुआ है। परिवार वालों के मुताबिक वह बीए का छात्र था। एक भाई की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई। तीन भाई थे। उसमें भी एक की मौत ने परिवार वालों को तड़पाकर रख दिया। जीआरपी पोस्ट इंचार्ज नीरज ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।

रॉबर्ट्सगंज रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत पर शोकाकुल। संवाद

रॉबर्ट्सगंज रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत पर शोकाकुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed