{"_id":"6a9c2f80c3d75428120cf1b8","slug":"video-ramnihor-said-the-sp-will-reopen-schools-that-were-closed-during-the-bjps-rule-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनिहोर बोले- भाजपा शासन में बंद किए गए स्कूलों को फिर शुरू करेगी सपा;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनिहोर बोले- भाजपा शासन में बंद किए गए स्कूलों को फिर शुरू करेगी सपा;video
सपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी के साथ पार्टी की मासिक बैठक भी हुई। बैठक में आठ सितंबर को प्रस्तावित सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पीडीए जन पंचायत की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा और शिक्षक समाज के उत्थान में अतुलनीय योगदान रहा। उनका जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सोनभद्र के दर्जनों विद्यालयों का विलय कर दिया गया है, जिससे गरीब वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सोनभद्र में बंद किए गए विद्यालयों को फिर से शुरू कराया जाएगा और हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार को गरीबों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। बैठक में पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, डॉ.लोकपति सिंह पटेल, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।