{"_id":"6ab54e64cb413fe32a069a50","slug":"video-protest-held-over-demands-for-social-justice-and-reservation-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सामाजिक न्याय और आरक्षण की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक न्याय और आरक्षण की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, VIDEO
सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत ने किया।
ज्ञापन में एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरक्षण सामाजिक भेदभाव और अपर्याप्त प्रतिनिधित्व को दूर करने का संवैधानिक माध्यम है। उन्होंने आरक्षित वर्गों के रिक्त और बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई। प्रमुख मांगों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण में अलग कोटा निर्धारित करने, लोकसभा और विधानसभाओं में ओबीसी को प्रभावी राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग शामिल रही। इसके अलावा जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने और उच्च न्याय पालिका में एससी-एसटी व ओबीसी का प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही छात्रावासों के निर्माण और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। प्रदर्शन में भीम आर्मी के जिला संयोजक संदीप कुमार, जिला प्रभारी अधिवक्ता रविशंकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल राव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद कुमार, अमरेश, कमलेश, संतोष, दिनेश मास्टर, सोनू निगम, अरुण आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।