{"_id":"6aaa3ff60256f764ce0436f0","slug":"video-mukesh-and-suman-patel-emerged-victorious-in-boys-and-girls-categories-respectively-at-namo-marathon-in-chandauli-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नमो मैराथन में बालक वर्ग में मुकेश और बालिका वर्ग में सुमन पटेल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमो मैराथन में बालक वर्ग में मुकेश और बालिका वर्ग में सुमन पटेल ने मारी बाजी
सोनभद्र में जन कल्याण सेवा समिति की ओर से मंगलवार को आयोजित नमो मैराथन में किशोर-युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। बालक वर्ग में 418 और बालिका वर्ग में 215 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। बालक वर्ग में मुकेश ने प्रथम, विनोद चौहान ने द्वितीय और विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में सुमन पटेल प्रथम, खुशबू पाल द्वितीय और आकांक्षा यादव तृतीय रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और भाजपा के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। दोनों वर्गों के 21 अन्य प्रतिभागियों को 1100 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सभी पुरस्कार प्राप्त बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और पानी की बोतल भी दी गई। मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि नमो मैराथन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया की सोच पर आधारित है। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और फिट रखना है। जन कल्याण सेवा समिति का यह प्रयास सोनभद्र के युवाओं के लिए सराहनीय है। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि नमो मैराथन से जिले के युवाओं में दौड़ और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव धर्मवीर तिवारी और संचालन चुर्क मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।