{"_id":"69beb0582b5b9d537808bc47","slug":"video-gangaur-procession-taken-out-with-great-fanfare-women-dance-to-devotional-songs-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गणगौर की शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गणगौर की शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं; VIDEO
रॉबर्ट्सगंज नगर में शनिवार को मारवाड़ी युवा महिला मंच की ओर से गणगौर की विर्सजन शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मेन चौक स्थित शीतला माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ महिलाओं और युवतियां पारंपरिक गीतों पर नाचीं, गणगौर की प्रतिमाओं की पूजा कर शोभायात्रा निकली। नगर के पन्नूगंज रोड स्थित रामसरोवर तालाब पर महिलाएं और युवतियां पारंपरिक गीतों पर नाचते गाते -गणगौर की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस शोभायात्रा के दौरान नवविवाहिताओं और कुंवारी कन्याओं में विशेष उत्साह देखा गया। राजस्थानी संस्कृति के इस पर्व पर परंपराओं का निर्वहन किया गया।रीतु जालान, अनिता थरड, मीरा जालान, पूनम ने पारंपरिक लोकगीत ''ल्यायोजी-ल्यायो ननद बाई का बीर'' समेत अन्य मारवाड़ी ,राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया। मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष रीतु जालान और महामंत्री रंजना अग्रवाल ,अनीता थरड ने बताया कि होली के दिन से ही महिलाएं रोजाना शिव-पार्वती स्वरूप गणगौर की प्रतिमाओं की आस्था के साथ पूजा कर रही थी। महिलाएं और कन्याएं गणगौर के गीत गाती हुई मंदिरों और घरों में पहुंचती थी। विवाहिताओं ने सुहाग और शृंगार की वस्तुएं भेंट कर अपने लंबी सुहाग की कामना करती है। मीरा जालान, प्रतिभा कानोडिया ने बताया कि गणगौर उत्सव को लेकर बालिकाओं को दूल्हा-दुल्हन बनाकर और गणगौर को सजाकर ढोल-बाजे के साथ जुलूस निकाल कर पूजा-अर्चना करके सुहाग की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस मौके पर मीरा जालान,रीतु जालान, अनिता थरड, दिप्ती केडिया, प्रतिभा कानोडिया, पूनम खेतान, अंकिता केजरीवाल आदि महिलाएं शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।