{"_id":"69dd2311b97a2830a50acf0d","slug":"video-bjp-members-perform-shramdaan-on-eve-of-dr-bhimrao-ambedkar-jayanti-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने किया श्रमदान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने किया श्रमदान, VIDEO
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के जैत गांव स्थित आंबेडकर पार्क में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान मोर्चा के महामंत्री नार सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रमदान कर आंबेडकर प्रतिमा और पूरे परिसर की सफाई की। इसके बाद सभी ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान के जरिए ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिले। पूर्व जिला मंत्री सुरेश शुक्ला ने कहा कि उनका संघर्ष आज भी प्रासंगिक है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं महामंत्री नारसिंह पटेल ने कहा कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। जिला कार्य समिति सदस्य अनूप तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का माध्यम हैं। इस मौके पर जिला मंत्री अभय दुबे, जिला मंत्री सुनील सिंह, जैत के पूर्व प्रधान गुलाब आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।