{"_id":"6abfdc2cf3abd32c0306c373","slug":"video-bjp-gearing-up-for-graduate-teacher-mlc-elections-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:00 PM IST
Link Copied
भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करें। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में प्रभावी संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं तक पहुंचें और संगठन की योजनाओं व विचारों से उन्हें अवगत कराएं। स्नातक चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक अजीत चौबे ने जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी, मतदाता संपर्क और क्षेत्रवार कार्ययोजना पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक तीरथराज, प्रदेश मंत्री जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष नागेश्वर गोंड आदि मौजूद रहे। संचालन स्नातक निर्वाचन के जिला संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।