{"_id":"6abf8a79dd4278c7b5085d85","slug":"video-nahan-under-19-girls-chess-competition-arushi-vaishnavi-neelam-win-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता शुरू, पहले राउंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता शुरू, पहले राउंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:12 PM IST
Link Copied
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। पहले ही राउंड में छात्राओं ने अपनी रणनीति और चालों से प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी और जीत के साथ अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया।
शतरंज प्रतियोगिता के पहले राउंड में अरुषि कश्यप (राजगढ़), वैष्णवी (नौहराधार) और नीलम (सतौन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। तीनों खिलाड़ियों ने एक-एक अंक हासिल कर अगले दौर के लिए अपनी स्थिति मजबूत की।
इसके अलावा समृद्धि कश्यप (राजगढ़), काव्यांजलि (संगड़ाह), कनिष्ठा (पांवटा) और वंशिका (संगड़ाह) ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की और एक-एक अंक के साथ बढ़त बनाई। वहीं खुशबू (संगड़ाह) ने ऋतिका (सतौन) को हराकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किया।
पहले राउंड के बाद कई खिलाड़ी अब अगले मुकाबलों के लिए अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। इनमें अरुषि (राजगढ़), अंकिता (सराहां), कशिश (राजगढ़), पूजा (सराहां), हर्षिता (सराहां), प्रिया (नाहन), वंशिका (नाहन), वैष्णवी (पांवटा), सांवी (नाहन), सोनाक्षी (पांवटा), नैना (पांवटा), रिया (नाहन), सुनिधि (शराहन) और अक्षिता (शराहन) शामिल हैं।
प्रतियोगिता के आगामी राउंड में अब खिलाड़ियों के बीच और भी कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहले राउंड के प्रदर्शन के बाद प्रतिभागी अपनी रणनीति को और मजबूत करने में जुट गई हैं।
शतरंज जैसे खेल में एक छोटी-सी चाल भी पूरे मुकाबले का रुख बदल सकती है। ऐसे में आगामी राउंड में खिलाड़ियों की रणनीति, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता पर सभी की नजर रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।