फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the wildfire of violence set settlements ablaze, I remembered you...

Sonebhadra News: हिंसा का दावानल जब बस्तियां जलाए, मुझे तुम याद आए...

Sat, 03 Oct 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
When the wildfire of violence set settlements ablaze, I remembered you...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मित्र मंच फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को निराला नगर में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र ने अध्यक्षता की। पूर्व बार अध्यक्ष विनोद चौबे मुख्य अतिथि और डॉ. श्याम बिहारी तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे। संरक्षक उमेश जालान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रद्युम्न त्रिपाठी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से दोनों महापुरुषों को नमन किया। संचालक अशोक तिवारी ने ''हिंसा का दावानल जब बस्तियां जलाए, मुझे तुम याद आए...'' सुनाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। अब्दुल हई ने ''फिर वही मंजर दिखाए जा रहे हैं, मुफलिसों के घर जलाए जा रहे हैं...'' सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। आयोजक विकास वर्मा बाबा ने ''अल्ला और भगवान की बातें, कभी-कभी दिख भी जाती हैं, हिंदी हिंदुस्तान की बातें...'' सुनाकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विनोद चौबे ने गांधी और शास्त्री को नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। डॉ. श्याम बिहारी तिवारी ने साबरमती आश्रम की यात्रा के संस्मरण साझा किए और गांधी जी को अतुलनीय संत बताया। अध्यक्षता कर रहे रामनाथ शिवेंद्र ने दोनों महापुरुषों के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर अशोक विश्वकर्मा, नंदकिशोर, ऋषभ त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed