{"_id":"6abf8cedf294df5cd50ff099","slug":"video-raja-ka-talab-kangra-cleanliness-drive-gandhi-jayanti-jal-shakti-department-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: गांधी जयंती पर राजा का तालाब की सफाई, जलशक्ति विभाग के 30 से अधिक कर्मचारियों ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: गांधी जयंती पर राजा का तालाब की सफाई, जलशक्ति विभाग के 30 से अधिक कर्मचारियों ने किया श्रमदान
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जलशक्ति विभाग उपमंडल राजा का तालाब के सेक्शन रैहन की टीम ने ऐतिहासिक राजा का तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया। कनिष्ठ अभियंता पंकज कौशल की अगुआई में विभागीय टीम ने तालाब के किनारों पर उगी एलिगेटर वीड को हटाकर परिसर की सुंदरता बढ़ाने का प्रयास किया।
अभियान में 30 से अधिक कर्मचारियों ने श्रमदान किया। कर्मचारियों ने तालाब के किनारों पर उगी वनस्पति को हटाया और निकाले गए मटेरियल को ट्रैक्टर के माध्यम से वीरान क्षेत्र में पहुंचाया।
सफाई अभियान सुबह करीब 11 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला। विभागीय टीम ने श्रमदान के माध्यम से ऐतिहासिक तालाब के संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दिया।
पिछले करीब दो वर्षों से राजा का तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच विभाग की इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सफाई अभियान के दौरान कर्मचारियों ने तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश भी दिया।
इससे पहले बुधवार को योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सरकार के सहयोग से राजा का तालाब में दो पैडल बोट की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। इससे लोगों को तालाब को नजदीक से देखने और यहां समय बिताने का नया अवसर मिला है।
कनिष्ठ अभियंता पंकज कौशल ने बताया कि राजा का तालाब की ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के लिए महीने में एक बार इस तरह का सफाई अभियान लगातार चलाया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तालाब को बेहतर स्वरूप देना और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।
सफाई अभियान में जगमोहन सिंह, रवि कुमार, बोध राज, आदित्य डडवाल, विजय, संगम, अभिषेक शर्मा, रजनीश कुमार, केवल सिंह, राजकुमार, विजय कुमार, अनमोल पठानिया, गुरप्रीत सिंह, जीत सिंह, भूपिंदर सिंह, त्रिलोक चंद, सतीश कुमार, रवींद्र सिंह और जग्गू राम सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
अभियान के माध्यम से विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।