{"_id":"6ac00892504d8063800effbf","slug":"led-a-signature-campaign-and-administered-a-pledge-to-200-students-to-adopt-khadi-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-154104-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हस्ताक्षर अभियान चलाकर 200 विद्यार्थियों को दिलाई खादी अपनाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हस्ताक्षर अभियान चलाकर 200 विद्यार्थियों को दिलाई खादी अपनाने की शपथ
विज्ञापन
गांधी जयंती पर शुक्रवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को खादी की विरासत और उसके महत्व से परिचित कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रांट थॉर्नटन भारत और वनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेकर ''हर दिल में खादी'' अपनाने की शपथ ली।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी, भीषण सिंह, ग्रांट थॉर्नटन के रजनीश शर्मा और वनवासी सेवा आश्रम के विमल, लाल बहादुर व देवनाथ ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों और खादी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। विद्यार्थियों को खादी की पहचान करने के तरीके भी बताए गए।
इस दौरान स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष मुहिम चलाने की जानकारी दी गई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने खादी एवं ग्रामोद्योग को अपनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और कारीगरों का सम्मान करने के साथ आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।