{"_id":"6af7ecabf652d468cd0702b5","slug":"video-video-satapara-ma-chhapapara-ka-naca-fatha-sa-ltaka-mal-yavaka-yavata-ka-shava-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में छप्पर के नीचे फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में छप्पर के नीचे फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव
रेउसा के अमलोरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक और युवती के शव युवक के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
जानकारी के अनुसार, अमलोरा गांव निवासी दिलीप (22) पुत्र रामकुमार मिश्र और गांव की ही रुचि (20) पुत्री प्यारे लाल के बीच प्रेम प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है। करीब छह महीने पहले रुचि की शादी हो गई थी। वह करवाचौथ के अवसर पर अपने मायके आई हुई थी। शनिवार सुबह दोनों के शव दिलीप के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले।
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के घरों की दूरी करीब 50 मीटर है। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।