{"_id":"6af7e06411c0cf17090f8bd3","slug":"up-bodies-of-a-young-man-and-woman-found-hanging-from-a-noose-in-a-thatched-shelter-outside-a-house-in-sitapu-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीतापुर में घर के बाहर छप्पर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, छह महीने पहले हुई थी युवती की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीतापुर में घर के बाहर छप्पर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, छह महीने पहले हुई थी युवती की शादी
Sat, 14 Nov 2026 09:57 AM IST
Akash Dwivedi
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:57 AM IST
सार
सीतापुर के रेउसा क्षेत्र के अमलोरा गांव में युवक और युवती के शव युवक के घर के बाहर छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। युवती की छह महीने पहले शादी हुई थी और वह करवाचौथ पर मायके आई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रेउसा के अमलोरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक और युवती के शव युवक के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अमलोरा गांव निवासी दिलीप (22) पुत्र रामकुमार मिश्र और गांव की ही रुचि (20) पुत्री प्यारे लाल के बीच प्रेम प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है। करीब छह महीने पहले रुचि की शादी हो गई थी। वह करवाचौथ के अवसर पर अपने मायके आई हुई थी। शनिवार सुबह दोनों के शव दिलीप के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के घरों की दूरी करीब 50 मीटर है। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
