{"_id":"6a97db4937688c3620091292","slug":"video-video-brasha-sa-namashharanaeya-ka-cakarataratha-bha-dab-pamapaga-sata-lgakara-nakal-gaya-pana-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश से नैमिषारण्य का चक्रतीर्थ भी डूबा, पम्पिंग सेट लगाकर निकाला गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश से नैमिषारण्य का चक्रतीर्थ भी डूबा, पम्पिंग सेट लगाकर निकाला गया पानी
सीतापुर। जिले में मंगलवार की मध्य रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी रुक-रुककर जारी रही। बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार सुबह कामकाज के लिए निकले लोग छाता लेकर बारिश से बचते नजर आए।
तीर्थनगरी नैमिषारण्य में भी बारिश का खासा असर दिखाई दिया। प्रसिद्ध चक्रतीर्थ और उसका परिसर पानी से जलमग्न हो गया। चक्रतीर्थ की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। श्रद्धालुओं और पुजारियों के बैठने के लिए बनाई गई तख्त वाली जगह पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। इससे पूजा-अर्चना और परिसर में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हुई। पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला गया।
बारिश के कारण नैमिषारण्य में सामान्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही। वहीं, शहर के कई निचले इलाकों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी जमा हो गया। इससे स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 71 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।
लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद रखे गए। इससे खराब मौसम और जलभराव के बीच बच्चों को स्कूल जाने से राहत मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।