{"_id":"68595c8b9a216aff3e05627c","slug":"video-video-sharavasata-aapa-ka-sakalpa-shavara-ma-shamal-hae-sajaya-saha-karayakaratao-ka-satha-ka-bthaka-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती: आप के संकल्प शिविर में शामिल हुए संजय सिंह, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती: आप के संकल्प शिविर में शामिल हुए संजय सिंह, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
आम आदमी पार्टी के संकल्प शिविर में शामिल होने सोमवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह इकौना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इकौना स्थित होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश बिजली कटौती से प्रभावित है। गांवों में हफ्तों तक बिजली नहीं मिल रही। शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। 6000 विद्यालयों में एक-एक ही तैनात है। विद्यालयों में बच्चों को ढंग का एमडीएम भी नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में डायलिसिस, सीटी स्कैन व जनरेटर आदि की सुविधा पूरी तरह से ध्वस्त हैं।
अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सरकार इसे रोक पाने में अक्षम है। सरकार की तानाशाही व नाकामी मुसलमानों के घरों, मस्जिद, दरगाह गिराए जाने से साफ झलक रही है। बनारस में घर, दुकान मकान, मस्जिद व दरगाह गिराकर लोगों को उजाड़ा जा रहा है। आगामी चुनाव में आप सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर प्रत्याशी उतारेगी। पिछले चुनाव में आप को 40 लाख वोट मिले। 86 आप प्रत्याशी ग्राम प्रधान का चुनाव जीते थे। प्रधानमंत्री ने मेरे खुद के जिले सुल्तानपुर में वाल्मीकि समुदाय के 35 घर जमींदोज कर दिए गए, जबकि मोदी जी वाल्मीकि समाज के लोगों का फोटो खिंचवाने के लिए पैर धुलते हैं। कानून का राज जंगल राज में बदल चुका है।
जगह-जगह भाजपा के नेता घर, मकान व जमीन पर अपनी दबंगई व गुंडई के बल पर कब्जा कर रहे हैं। कमजोर वर्ग का आदमी अपने को अक्षम साबित करते हुए कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। पुलिस व अधिकारी भाजपा नेताओं के पैरों में नतमस्तक होकर गरीबों को न्याय देने में अक्षम साबित हो रहे हैं। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा कि सीएचसी इकौना में अल्ट्रासाउंड की मशीन लगाने के लिए एक वर्ष पूर्व भूख हड़ताल बैठकर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग की गई थी।
प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड मशीन तो उपलब्ध कराई, लेकिन डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। यदि एक सप्ताह में चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव रजत चौरसिया, जलाल अहमद चौधरी, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी सहित आम आदमी पार्टी के प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।